25 Apr 2024, 17:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘मैं पत्रकार होती तो पापा से ऐसा सवाल पूछती जिस पर वे खामोश न कह पाते’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 10:14AM | Updated Date: Mar 24 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा पत्रकारों की बड़ी इज्जत करती हैं। वे अब मानने लगी हैं कि, पत्रकारों की जिंदगी उतनी आसान नहीं, जितना कि लोगों को लगता है। यह कारनामा उनकी आगामी फिल्म ‘नूर’ को लेकर हुआ है। सोनाक्षी अपनी फिल्म ‘नूर’ में एक पत्रकार की भूमिका निभा रहीं है।
 
एक इंटरव्यू में जब सोनाक्षी से पूछा गया कि, अगर आप पत्रकार होतीं और आपको सलमान खान व अपने पापा से कोई एक सवाल पूछने के लिए कहा जाता तो आप क्या पूछती? इस सवाल पार सोनाक्षी का जवाब मजाकिया था।
 
उन्होंने कहा कि, वे अपने पापा से एक ऐसा सवाल पूछतीं, जिस पर शत्रुघ्न सिन्हा खामोश नहीं बोल पाते और सलमान खान से ऐसा सवाल पूछती, जो आम तौर पर सभी पत्रकार पूछते हैं, यही कि, आपकी शादी कब होगी?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »