29 Mar 2024, 21:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘नाम शबाना’ की पहली स्क्रीनिंग महिला पुलिस के लिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 10:03AM | Updated Date: Mar 24 2017 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘नाम शबाना’ की टीम अपनी पहली स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह स्क्रीनिंग उनके लिए बहुत खास है क्योंकि यह स्क्रीनिंग दिल्ली के 100 महिला पुलिस अफसर, दिल्ली पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के लिए रखी गई है।
 
भारत की पहली स्पिन आॅफ फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी पन्नू का किरदार उनकी पिछली फिल्म ‘बेबी’ पर आधारित है। इस फिल्म में तापसी यानी शबाना खान किस प्रकार कड़ी मेहनत और संघर्ष कर एक अंडर कवर एजेंसी का हिस्सा बनती है इसकी कहानी दिखाई गई है।
 
महिला पुलिस सही मायने में देश की सुपरहीरो हैं और इसीलिए उनकी ऊर्जा को सलाम करने के लिए सबसे पहले उन्हें फिल्म दिखाने का निर्णय फिल्म के निर्माताओं ने लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »