29 Mar 2024, 20:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टैक्स भरने के मामले में ‘सुल्तान’ ने ‘खिलाड़ी’ को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 11:08AM | Updated Date: Mar 23 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा का नाम इस ख़बर में भी आ रहा है, लेकिन एक बेहतर वजह से, जिससे उनकी कामयाबी का सबूत मिलता है। इस साल कपिल शर्मा ने इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट में आमिर खान, रणबीर कपूर, करण जौहर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी हस्तियों से भी ज़्यादा एडवांस टैक्स जमा करवाया है।

 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्तवर्ष 2016-17 के लिए एडवांस टैक्स जमा करवाने वालों की सूची के टॉप 10 सितारों में कपिल शर्मा के अलावा आलिया भट्ट ने भी जगह बनाई है, लेकिन वह सूची में नौवें स्थान पर हैं, जबकि कपिल शर्मा चौथे पायदान पर हैं, और बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान इस साल भी एडवांस टैक्स चुकाने वाली टॉप सेलेब्रिटी हैं।

सलमान खान- 44.5 करोड़

आधिकारिक डाटा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान सलमान खान ने 44.5 करोड़ रुपए जमा किए हैं। वहीं पिछले साल उन्होने 32 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। उनकी पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सुल्तान ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दुनियाभर से इस फिल्म ने 500 करोड़ रुपए कमाए थे। उनके टैक्स जमा करने की राशि में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
 
अक्षय कुमार- 29.5 करोड़
दूसरा स्थान हासिल किया है अक्षय कुमार ने। उन्होंने 29.5 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। पिछले साल उन्होंने 30 करोड़ रुपए जमा किए थे। इसका मतलब इस साल उन्होंने थोड़ा सा कम टैक्स जमा किया है।
 
कपिल शर्मा - 23.9 करोड़
चौथा नंबर कॉमेडियन कपिल शर्मा का है। जिन्होंने 23.9 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। पिछले साल उन्होंने सात करोड़ रुपए दिए थे। 

आमिर खान- 14.8 करोड़
छठे नंबर पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं। उन्होंने 14.8 करोड़ रुपए जमा किए हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने 9.6 करोड़ रुपए जमा करवाए थे। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दंगल’ ने कमाई के काफी रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 
 
दीपिका पादुकोण - 10.25 करोड़
आठवे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं। एक्ट्रेस ने साल 2016-17 के दौरान 10.25 करोड़ रुपए जमा किए हैं। पिछले साल उन्होंने नौ करोड़ रुपए जमा किए। 
 
रितिक रोशन- 25.5 करोड़
तीसरे नंबर पर रितिक रोशन हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 25.5 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है जबकि पिछले साल उन्होंने 14 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। 
 
रणबीर कपूर- 16.5 करोड़
पांचवे नंबर पर रणबीर कपूर हैं। एक्टर ने 16.5 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। पिछले साल उन्होंने 22.3 करोड़ रुपए जमा किए थे। इसका मतलब पिछले साल की तुलना में इस साल उन्होंने कम टैक्स दिया है।
 
करण जौहर- 11.7 करोड़
सातवें नंबर पर हैं फिल्म निर्माता करण जौहर जिन्होंने 11.7 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स दिया है। इससे पहले उन्होंने 2 करोड़ रुपए जमा किए थे। 
 
आलिया भट्ट - 4.33 करोड़ 
नौवें नंबर पर आलिया भट्ट हैं। डियर जिंदगी स्टार ने 4.33 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है जो पिछले साल 2.9 करोड़ रुपए था। 
 
करीना कपूर- 3.9 करोड़
दसवें नंबर पर करीना कपूर खान हैं। उन्होंने 3.9 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है जबकि पिछले साल 7.0 करोड़ रुपए जमा किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »