19 Apr 2024, 18:58:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए किसने कहा कि सनी लियोन को लेकर बनाऊंगा बड़ी फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2017 2:34PM | Updated Date: Mar 22 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मकार पुरी जग्गनाथ बेबी डॉल सनी लियोनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सनी लियोनी की फिल्में इन दिनों बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही  है।
 
सनी की पिछली कुछ फिल्में जिनमें उन्होंने लीड रोल निभाए थे बॉक्स आॅफिस  पर बुरी तरह असफल रही हैं। सनी के करियर को संवारने के लिये पुरी जगन्नाथ आगे आए हैं और सनी को लेकर एक बड़ी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। 
 
जग्गनाथ पुरी का कहना है कि उन्होंने 'रईस' देखी। सनी का गाना 'लैला ओ  लैला'  उन्हें पसंद आया, लेकिन वे सनी के टैलेंट को आइटम नंबर तक ही सीमित  नहीं करना चाहते हैं।
 
पुरी जग्गनाथ ने कहा,"मैं सनी को अभिनेत्री के रोल  में लेकर बड़ी फिल्म बनाऊंगा। हम इस बारे में बात कर रहे हैं और जल्दी ही  इस बारे में घोषणा करेंगे।" पुरी का कहना है कि वह इस फिल्म को हिंदी और  तेलुगु में रिलीज करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »