25 Apr 2024, 09:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इमरान हाशमी सिल्वर स्क्रीन पर बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड में चर्चा है कि मोहित सूरी एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका होगी। 
 
इमरान हाशमी फिल्म में बौने इंसान के  किरदार में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक बौने इंसान  पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी मिलाप झावेरी ने लिखी है। 
 
इमरान के  फिल्मी करियर में भी यह पहली बार है जब वह किसी ऐसे किरदार में नजर आएंगे। इसीलिए उन्हें ऐसे रोल में देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में इमरान के अलावा  अन्य कलाकारों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »