25 Apr 2024, 19:33:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपने चहरे पर आई चोट को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को ‘गोलमाल अगेन’ के सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं जिसमें रणवीर, अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रणवीर उसी बिल्डिंग में एक कॉमर्शियल के लिए शूट कर रहे थे।
 
जब उन्हें पता चला कि रोहित और अजय इसी बिल्डिंग में शूटिंग कर रहे हैं। वह उन लोगों से मिलने चले गए। तीनों ने लगभग आधे घंटे तक बातचीत की और परिणीति चोपड़ा ने बाद में इन तीनों को ज्वॉइन किया। बता दें कि परिणीति पहले रणवीर के साथ काम कर चुकी हैं। सभी ने ‘गोलमाल अगेन’ के बारे में बात की और उनके बीच काफी मस्ती भरी बातें भी हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »