20 Apr 2024, 12:19:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह को चेहरे पर लगी चोट..करवानी पड़ी सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 9:57AM | Updated Date: Mar 21 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडस्ट्री के ‘बेफिक्रे’ रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले स्विट्जरलैंड मे अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने कुछ खतरनाक स्टंट्स आजमाया, लेकिन लगता है अब उन्हें यह स्टंट्स करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें डॉक्टारों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।
 
सूत्रों के अनुसार रणवीर को चेहरे पर चोट आई है, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कैसे और कब हुआ। रणवीर को हाल ही में एक क्लिनिक में स्पॉट किया गया था।
 
सूत्र ने बताया कि शनिवार की शाम को रणवीर सिंह एक क्लिनिक में 4 बजे से मौजूद थे और उन्हें 7 बजे बाहर जाते हे देखा गया। रणवीर को चेहरे पर एक छोटी सी इंजरी हुई है। जिसके लिए जल्द से जल्द इलाज करवाने की नौबात आ गई। अपनी सर्जरी के बाद वो फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में शुरू करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »