28 Mar 2024, 13:47:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या के पिता लिए कहा, 'मौत अनिवार्य अंत है'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 4:35PM | Updated Date: Mar 20 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय के निधन पर शोक जताया है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते शनिवार को राय का यहां के उपनगर स्थित अस्पताल में निधन हो गया।
 
ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज राय काफी समय से लीलावती अस्पताल के आई.सी.यू में एडमिट थे। उनकी कंडिशन क्रिटिकल होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। खबर के मुताबिक, ऐश के पिता की तबियत जनवरी से ही खराब चल रही थी।
 
अपने समधी की मौत पर अमिताभ बच्चन भी काफी भावुक दिखें। बिग बी ने एक इमोशनल ब्लॉग लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मौत एक ऐसी कॉल है जो आती ही है और जाने वाले की यादें हमारे दिमाग में छोड़ जाती है।
 
उन्होंने आगे लिखा, जिंदगी के अंतिम सत्य और आखिरी मंजिल का अपना दुख है, इसके रीति रिवाज, परंपराएं, दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए आने वाले लोग... अंतिम संस्कार...क्या कहें, क्या करें...अपने ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा, इन सबमें सबसे सुखी जाने वाला ही होता है... शायद इसलिए कि वह स्वर्ग की बाहों में शांति की अनुभूति कर सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »