25 Apr 2024, 22:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब मोबाइल ऐप के जरिए अपने फैंस के दिल से जुड़ेंगी काजल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 11:35AM | Updated Date: Mar 20 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने फैंस के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप उन्होंने अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए लॉन्च किया है।
 
काजल का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और इसलिए उन्हें अपना मोबाइल ऐप बेहद पसंद है, जिसके जरिए वह अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ सकती हैं। ऐप को न्यूयार्क की कंपनी एस्केपएक्स ने डिजाइन किया है।
 
इस ऐप के माध्यम से काजल के प्रशंसक उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। काजल ने कहा, इस ऐप के जरिए मेरे प्रशंसक सीधे तौर पर मुझसे जुड़े रह सकते हैं और ऐप डाउनलोड कर मुझसे बात कर सकते हैं।
 
मैं अलग-अलग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हूं। जब मैं फिल्मों में काम कर रही होती हूं तो ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में बात करती हूं।
 
काजल ने माना कि सोशल मीडिया पर सामाजिक और निजी जीवन के बीच कोई लाइन नहीं होने की बात मानी, पर कहा, मैं सोशल मीडिया पर ट्रोल से डरती नहीं हूं, लेकिन यदि हमने कोई बयान दिया है और इसे गलत तरीके से लिया गया है तो हमें तुरंत ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »