28 Mar 2024, 15:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीया मिर्जा का कहना है कि रूढ़िवादी विचारधारा फिल्म इंडस्ट्री में ही नही बल्कि सभी पेशों में मौजूद है।
 
दीया ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं हर पेशे और व्यवसाय में रूढ़िवाद मौजूद है, जहां लोग एक ही ढर्रे पर चल रहे हैं। जब मैं फिल्म उद्योग का हिस्सा बनी तो लोगों का मानना था कि अच्छे परिवार की लड़कियों को फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए।
 
भले ही लोग कलाकारों पर प्यार बरसाते हैं, लेकिन जब उनके परिवार से कोई कलाकार बनना चाहता है तो वह पागल हो जाते हैं और अभिनय का पेशा सही नहीं मानते।
 
इसी तरह की रूढ़िवादी विचारधारा हर पेशे में मौजूद है। उन्होंने कहा, चाहे महिलाएं कितना भी पढ़ी लिखी हों, उन्हें अभिशाप माना जाता है। लोगों को लगता है कि पति न होने के कारण वह घर नहीं चला सकती।
 
इस तरह की सोच को खत्म करने की आवश्यकता है। हमें इस पर बातचीत करनी चाहिए। इसका समाधान सिर्फ पैसा है, यदि महिला वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर है तो वह स्थिति को आसानी से संभाल सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »