24 Apr 2024, 09:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनवीर को डेट करने से अच्छा मैं किसी मेंढक को डेट कर लूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2017 4:06PM | Updated Date: Mar 19 2017 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट भी हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। शो में हिस्सा लेने वाली युवराज सिंह के भाई जोरावर की एक्स-वाइफ आकांक्षा शर्मा ने भी शो से कम सुर्खियां नहीं बटोरीं थीं। अब वे शो के विजेता मनवीर गुर्जर के साथ अपने रिश्ते को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।
 
आकांक्षा ने मनवीर के रिश्ते पर पहली बार चुप्‍पी तोड़ी है। आकांक्षा ने कहा कि उनके और मनवीर के बीच में कुछ नहीं चल रहा है। आकांक्षा ने कहा- मैं और मनवीर कुछ दिन पहले एक पार्टी में मिले थे। हमने उस दिन काफी मजे किए लेकिन ना जाने क्यों उस दिन के बाद से लोग मेरा और मनवीर का नाम जोड़ने लगे। मैं उन्हें कैसे डेट कर सकती हूं।
 
आकांक्षा ने कहा कि मनवीर को लड़कियों से बात करना भी नहीं आता और ना ही वो उनकी इज्जत करना जानते हैं। आकांक्षा ने साफ कह दिया कि मनवीर उनके टाइप के लड़के नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो और मनवीर वाकई में डेट नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा- मनवीर को डेट करने से अच्छा है मैं किसी मेंढक को डेट कर लूं। मनवीर अगर इस धरती पर आखिरी लड़के भी होंगे, तो भी मैं उन्हें डेट नहीं करुंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »