24 Apr 2024, 00:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या राय के पिता का निधन, लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 9:14PM | Updated Date: Mar 18 2017 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • Untitled-5
  • Untitled-6

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राज राय का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णा राज ने आज शाम करीब 4 बजे मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं। 

 
72 साल के कृष्णा राज का पार्थिव शरीर को बांद्रा स्थित उनके घर लाया जा चुका है जहां अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जा रही हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। कृष्ण राज के ऐश्वर्या के अलावा एक बेटा और बेटी भी हैं। 
 
कई दिनों से नाजुक हालत की वजह से उन्हें लीलावती हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कृष्णा राज लंबे समय से कैंसर पीड़ित थे। अस्पताल में ऐश्वर्या उनकी देखभाल कर रही थीं। 
 
हाल ही में जब ऐश्‍वर्या के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब उनसे मिलने के लिए ऐश्वर्या संग अभिषेक बच्चन और उनके ससुर अमिताभ बच्‍चन भी अस्‍पताल पहुंचे थे। इसी वजह से बच्चन परिवार ने इस बार होली भी नहीं मनाई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »