18 Apr 2024, 18:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख ने किया खुलासा, बेटे अबराम की जान को था खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 2:24PM | Updated Date: Mar 18 2017 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में बोन मैरो 'ट्रांसप्लांट एंड बर्थिंग सेंटर' लॉन्च किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई ऐसी बातें बताई, जिससे सभी चौंक गए। शाहरुख ने इस हॉस्पिटल से अपने लगाव के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं 25 सालों से यहां आ रहा हूं, मेरी बहन का इलाज भी यहां हुआ है।
 
शुक्रवार को हुए इस इवेंट में शाहरुख ने बातचीत के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। किंग खान ने कहा कि उनके बेटे अबराम का जब जन्म हुआ तो उसकी जान को खतरा था। नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ही उसकी जान बचाई थी।
 
शाहरुख ने बताया, 'डॉक्टर अली ने मेरा, मेरी बहन और मेरे छोटे बेटे अबराम का बहुत ख्याल रखा है। जब अबराम का जन्म हुआ था तब हम उसे यहीं लाए थे, मेरे बेटे की जान यहीं बचाई गई थी। इस अस्पताल में मेरी मां के नाम पर वॉर्ड का नाम भी रखा गया है।'
 
शाहरुख खान ने बताया कि मैं बीते 25 सालों से यहां आ रहा हूं। मेरी बहन का इलाज भी इसी अस्पताल में हुआ था। आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने परिवार को लेकर बहुत ज्यादा रक्षात्मक रवैया रखते हैं। समय-समय पर यह बात देखने को भी मिलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »