28 Mar 2024, 22:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पटना। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका महाराज सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म खून भरी मांग के रीमेक में काम करना चाहती है।

प्रियंका महाराज ने रंगमंच ,टीवी और मॉडलिंग की दुनिया के बाद वर्ष 2015 में प्रदर्शित मुकेश गुप्ता निर्मित और बाली निर्देशित फिल्म जिद्दी से भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने नेपाली फिल्मों के सुपरस्टार विराज भट्ट और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक-अभिनेता पवन सिंह के साथ काम किया था। प्रियंका इन दिनों गुंजन सिंह के साथ फिल्म नसीब के अलावा कवन रोग लगावलू ए गोरी जैसी कई फिल्मों में काम कर रही है।

उन्‍होंने ने कहा, "खून भरी मांग का भोजपुरी सिनेमा में रीमेक बनाना अद्भुत होगा। 'खून भरी मांग' में रेखा का किरदार एक ऐसा किरदार है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगी यदि मुझे अवसर मिलता है तो मैं उनके निभाये किरदार को भोजपुरी सिनेमा में जीवंत करना चाहूंगी। मैं चाहती हूँ कि कबीर बेदी ने खून भरी मांग में जो किरदार निभाया था वह किरदार पवन सिंह निभाये।"          

गौरतलब है कि वर्ष 1988 में प्रदर्शित राकेश रौशन निर्मित-निर्देशित फिल्म 'खून भरी मांग' में रेखा के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, कबीर बेदी, सोनू वालिया और राकेश रौशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'खून भरी मांग' पति द्वारा उसे मारने की कोशिश करने का बदला लेने वाली पत्नी की कहानी है। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »