24 Apr 2024, 17:02:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पहली बार बेटे तैमूर को लेकर आउटिंग पर निकली करीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 5:58PM | Updated Date: Mar 17 2017 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीना कपूर जब से प्रेग्नेंट हुईं और मां बनीं लगातार सुर्खियों में हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी एक्टिव लाइफ को लेकर। करीना कपूर ने दिसंबर में बेटे को जन्म दिया और तैमूर भी जन्म के बाद अपने नाम के कारण काफी सुर्खियों में रहे। गुरूवार रात करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर पहली बार आउटिंग पर निकली।
 
करीना के साथ कार में तैमूर को गोद में लेकर एक महिला बैठी थीं, संभवतः वह तैमूर की नैनी हैं। तैमूर इसी महिला की गोद में थे। तैमूर की तस्वीरें वाकई इतनी क्यूट है कि आप भी देखते रह जाएंगे। ऐसा लग रहा है वो भी इस आउटिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को जन्मे तैमूर उस दिन से खबरों में बने हुए हैं जब से सैफ ने करीना के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि मीडिया में की थी। पैदा होने के बाद तैमूर के नाम को लेकर हुआ विवाद भी किसी से छिपा नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »