25 Apr 2024, 17:30:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाएंगे हर्षवर्धन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 2:01PM | Updated Date: Mar 17 2017 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर निशानेबाज अभिनव बिद्रा का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
 
हर्षवर्धन ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी । चर्चा है कि हर्षवर्धन अपनी आने वाली फिल्म में अभिनव का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म में अभिनव के पिता का किरदार अनिल कपूर निभाएंगे।
 
बताया जाता है कि अनिल को पटकथा पसंद आई है और अभिनव ने भी निर्माताओं को फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए सहमति दे दी है। इस साल के मध्य में फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले हर्षवर्धन को काफी कड़े प्रशिक्षण से गुजरना होगा। कानन गिल इस फिल्म को बना रहे हैं। जल्द ही निर्माता फिल्म और इसकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
 
गौरतलब है कि अभिनव की अपने पिता ए एस बिंद्रा के साथ काफी अच्छी बॉंडिंग है। वह अपनी सभी बातें पिता से साझा करते हैं। अभिनव के पिता बिंद्रा पंजाब में व्यवसाय करते हैं और उन्होंने अभिनव के कैरियर में काफी सहयोग किया है। उम्मीद है कि अनिल-हर्षवर्धन जल्द ही सेट पर होंगे और आने वाले समय में दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »