18 Apr 2024, 13:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘बाहुबली-2’ के रिलीज होते ही शादी के बंधन में बंधेंगे प्रभास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 10:24AM | Updated Date: Mar 17 2017 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सूत्रों के अनुसार ‘बाहुबली-2’ के रिलीज होते ही फिल्म के एक्टर प्रभास शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बाहुबली का पहला भाग देश में बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था, जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा भाग भी बॉक्स आॅफिस पर अपार सफलता हासिल करेगा।
बताया जा रहा है कि प्रभास की यह शादी एक अरेंज्ड मैरिज होगी।
 
सूत्रों के अनुसार, ‘‘प्रभास के माता-पिता ने पहले से ही उनके लिए एक लड़की पसंद कर रखी है और शादी की तारीख भी लगभग पक्की की जा चुकी है। इस समय प्रभास के घरवाले बस इस खुलासे के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।’’ हालांकि अभी तक प्रभास ने अपनी तरफ से इस खबर पर मोहर नहीं लगाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »