25 Apr 2024, 04:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

व्हाट्सएप जैसे एप हमारे लिए सौभाग्यपूर्ण: दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2017 10:14AM | Updated Date: Mar 17 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने काम के सिलसिले में अक्सर यात्रा करनी होती है। शूटिंग में अक्सर व्यस्त रहने वाले सितारे अधिकतर समय घर से बाहर गुजारते हैं, ऐसे में परिवार को  समय दे पाना मुश्किल साबित हो जाता है।
 
दीपिका पादुकोण भी ऐसी ही समस्या से गुजर रही थीं पर उनकी मदद व्हाट्सएप ने की है। वह सोशल मीडिया नेटवर्किंग के जरिए अपने परिवार से जुड़ी रहती हैं। दीपिका बेंगलुरू से हैं और उनका परिवार बेंगलुरू में ही रहता है और वह अकेली मुंबई में रहती हैं। ऐसे में वह अपने परिवार से व्हाट्सएप फॅमिली ग्रुप्स के द्वारा जुड़ी रहती हैं।
 
वह अपने माता-पिता, बहन अनिशा से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हमेशा संपर्क में रहती हैं। इससे उन्हें पता रहता है कि उनके परिवार में क्या कुछ हो रहा है। दीपिका इन सोशल मीडिया नेटवर्किंग एप्लिकेशन्स को आज के जमाने में लोगों के लिए सौभाग्य की बात मानती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »