20 Apr 2024, 11:25:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महेश भट्ट ने आलिया के बर्थडे पर शेयर की फोटो, लिखा- तुम मेरी मास्टरपीस हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2017 4:04PM | Updated Date: Mar 15 2017 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत और बबली गर्ल आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पिता महेश भट्ट ने बहुत ही एडोरेबल तरीके से अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
 
भट्ट ने आलिया के बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी राजकुमारी को इस स्पेशल दिन की बधाई दी। इस फोटो मे छोटी सी आलिया अपने पापा की गोद में बैठी हैं और महेश ने इसे कैप्शन दिया है- जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी। तुम मेरा मास्टरपीस हो। 
 
आलिया ने महज पांच सालों में अपने काम से अच्छा खासा मुकाम बनाया है। उन्होंने एक्टिंग से साथ सिंगिंग में भी कदम रख दिया है। आलिया ने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।
 
स्कूली दिनों में वो एक एवरेज स्टूडेंट थीं लेकिन वो एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में लगातार  हिस्सा लिया करती थीं। वैसे बर्थडे गर्ल के बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनके बारे में हमें उनके इस खास दिन पर बात करनी ही चाहिए।
 
बता दें कि आलिया की पहली फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। आलिया बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में खुद को हर भूमिका के लिए परिपक्व कर लिया है।
 
आलिया न सिर्फ एक ग्लैमरस और रोमांटिंक भूमिका वाली फिल्मों में पसंद की जाती हैं बल्कि वे चैलेजिंग अभिनय में भी अपना बेहतर परफोर्नेंस दिखाती हैं।
 
आलिया के बारे में बात अगर उनके रोमांटिर और ग्लैमरस अंदाज की करें तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द इयर से लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, Dear Zindagi 2 स्टेट्स, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स और शानदार जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »