28 Mar 2024, 21:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम निर्देशक रोहित शेट्टी, शाहरुख खान के साथ दिलवाले बनाने के बाद फिर से अजय देवगन के पास लौटे हैं। वे अपनी चर्चित सफल सीरीज ‘गोलमाल’ की चौथी कड़ी का निर्माण कर रहे हैं।
 
पिछले बार की तरह इस बार फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तरपड़े नजर आएंगे। लेकिन इस बार इस फिल्म में दो नई हिरोइन उनके साथ जुड़ गई हैं और वो हैं तब्बू और परिणिति चोपड़ा। ‘गोलमान अगेन’ के नाम से आ रही इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन और रोहित शेट्टी साथ मिलकर कर रहे हैं।
 
बता दें, मंगलवार को निर्देशक रोहित शेट्टी का जन्मदिन है। इस खास दिन पर अजय ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए ‘गोलमाल अगेन’ की स्टार कास्ट की तस्वीर अपने सोशल साइड पर शेअर की है।
 
साथ ही रोहित को जन्मदिन की बधाई भी दी हैं। फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक में अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपडा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। गोलमाल इस साल रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »