26 Apr 2024, 01:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा थी कि सलमान, अक्षय को लेकर फिल्म बना सकते हैं। सलमान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह अक्षय को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
 
सलमान ने ट्वीट किया, अफवाहों पर गौर मत कीजिए। मेरी बात मानिए, एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर..अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहा हूं।
 
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में सलमान ने कहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम करेंगे जिसके निर्माता करण जौहर होंगे। सलमान ने कहा कि अक्षय फिल्म में हीरो होंगे। इस फिल्म के वह सह निर्माता होंगे। फिल्म 2018 में आएगी। बताया जाता है कि अनुराग सिंह इस अनाम फिल्म का निर्देशन करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »