20 Apr 2024, 07:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विद्या बालन ने होली के दिन अनजाने में पी ली भांग, फिर हुआ कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 2:08PM | Updated Date: Mar 13 2017 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। होली के मौके पर टेलेंटेड अभिनेत्री विद्या बालन ने एक अनोखी और यादगार घटना साझा की है। विद्या के मुताबिक 'होली के दिन अनजाने में भांग पी ली। उसके बाद मैं दिन भर हंसती रही थी। मुझे याद है यह उस समय की बात है जब मैं 16 साल की थी।'
 
विद्या ने कहा कि उन्हें रंगों के त्योहार होली से बेहद प्यार है। उन्होंने कहा, 'हालांकि होली खेलने के दौरान सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह बालों और त्वचा पर बुरा असर डाल सकता है। होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले हमें बाल और त्वचा पर अच्छे से नारियल तेल लगा लेना चाहिए।' 
 
विद्या ने कहा, 'मेरा पसंदीदा होली गीत निश्चित रूप से 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे' होगा। जब आप होली के बारे में सोचते हैं, तो आप इसी गीत के बारे में सोचते हैं।' विद्या ने बताया इमरती उनकी पसंदीदा मिठाई है जिसे वह होली के दिन खाती हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »