19 Apr 2024, 07:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान के कंधे का हुआ ऑपरेशन, डॉक्‍टर ने हाथ पर लिखा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 4:57PM | Updated Date: Mar 12 2017 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपने कंधे के दर्द से परेशान है और उनका दर्द इतना बढ़ गया था कि उन्हें अपने कंधे की सर्जरी करवानी पड़ी। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। इस तस्वीर में शाहरुख का हाथ नजर आ रहा है जिसपर लिखा है नॉट मी। शाहरुख ने इस विषय में जानकारी भी दी उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने असमंजस की स्थिति से बचने के लिए मेरे दाये कंधे पर निशान लगाया है। 
 
आपको बता दे कि शाहरुख खान के बाए कंधे का छोटा सा ऑपरेशन हुआ है। इससे पहले वे कई बार अपने इस कंधे का ऑपरेशन करवा चुके है। ज्ञात हो कि फिल्म चेन्नई एक्स्प्रेस के दौरान भी शाहरुख खान के कंधे पर चोट लगी थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी इस फिल्म में डुप्लीकेट लेने से इंकार कर दिया था और फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। फ़िलहाल शाहरुख खान आराम कर रहे है। 
 
लेकिन जल्द ही वे इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग में नजर आने वाले है। जिसमे उनके साथ में अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।  इस फिल्म में शाहरुख खान एक गाइड की भूमिका में दिखाई देंगे। वही अनुष्का एक टूरिस्ट की भूमिका में। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »