25 Apr 2024, 22:23:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया या कंगना को अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं मनीषा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 10:17AM | Updated Date: Mar 11 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इलू-इलू गर्ल मनीषा कोइराला चाहती हैं कि उनकी बायोपिक फिल्म में आलिया भट्ट या कंगना रानौत उनका किरदार निभाए। मनीषा कोइराला काफी समय के बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं।
 
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायॉपिक में मनीषा, संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का रोल निभा रही हैं। मनीषा की तमन्ना है कि उनकी जिंदगी की कहानी भी परदे पर उतारी जाए।
 
मनीषा ने कहा, मैं भी अपनी बायोपिक बनते हुए देखना चाहती हूं। पर अभी नहीं बल्कि 20 साल बाद। आलिया भट्ट और कंगना रानौत में से कोई भी एक मेरे किरदार के लिए अच्छी रहेंगी। आलिया जितनी सुंदर हैं उतनी ही अच्छी अभिनेत्री भी हैं, वहीं कंगना एक मजबूत इरादों वाली टैलेंटेड महिला हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »