20 Apr 2024, 18:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टीवी पर काम करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 10:11AM | Updated Date: Mar 11 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड में अपने टैलेंट का जौहर दिखा चुकीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह भारतीय टेलीविजन स्क्रीन के अलग-अलग पहलुओं को जानने के लिए बेताब हैं, लेकिन टीवी पर काम करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है और उनके पास इतना समय नहीं है।

प्रियंका एक्शन और रोमांच से भरपूर टेलीविजन कार्यक्रम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 3 की मेजबानी कर चुकी हैं और उनका कहना है कि,‘‘मैंने भारत में सात साल पहले खतरों के खिलाड़ी के जरिए टेलीविजन में काम किया था।

मैं हमेशा अलग-अलग चीजें करने के लिए तैयार रहती हूं और भारतीय टेलीविजन इन चीजों में से एक है।’’ प्रियंका के अनुसार, ‘‘टीवी पर काम करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है और इन दिनों मेरा पास बहुत काम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »