20 Apr 2024, 06:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने हैं। करण ने पिता बनने का ऐलान ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरिए किया था। लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
 
खबरों की माने तो, करण ने अपनी वसीयत बना ली है। उनके वसीयत के मुताबिक उनकी सारी संपत्ति उनके दोनों बच्चों के अलावा शाहरुख और गौरी के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान के बीच भी बराबर बंटेगी। हालांकि, शाहरुख के तीसरे बच्चे अबराम को करण ने अपनी प्रॉपर्टी का हिस्सेदार नहीं बनाया है।
 
खबर के मुताबिक, करण और शाहरुख बेहद करीबी और अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख और गौरी के तीनों बच्चों को वे अपने बच्चों की तरह मानते हैं। वे अक्सर कहते भी रहे हैं कि आर्यन उनका बेटा ही है। इसी आधार पर उन्होंने अपनी वसीयत में आर्यन और सुहाना को भी प्रॉपर्टी का हकदार बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »