23 Apr 2024, 14:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म ‘पूर्णा’ के लिए फिल्म मेकर्स और इंडिगो ने साझेदारी की है जिसके तहद इंडिगो एयरलाइन्स की प्लेनों पर फिल्म ‘पूर्णा’ का पोस्टर लगाया गया है।
 
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राहुल बोस ने कहा, इंडिगो के साथ साझेदारी करना एक बहुत अच्छा निर्णय था क्योंकि यह एक ऐसी कंपनी है जो हमेशा से ही महिलाओं के विकास से जुड़ी हुई है। मैं आशा करता हूं कि यह साझेदारी उम्र भर की दोस्ती में तब्दील हो जाए।
 
बता दें कि फिल्म ‘पूर्णा’ की कहानी एक लड़की पूर्णा मालावत की कहानी है जो कि तेलंगाना राष्ट्र की आदिवासी है जिसने 2014 में मात्र 14 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट चढ़ लिया था। यह कर वह इस दुनिया की सब कम उम्र की लड़की बन गई है जिसने यह ऊंचाई पार की है।
 
यह फिल्म लड़कियों के विकास, जेंडर इक्वालिटी और उनकी पढ़ाई सबको दर्शाती है। यह बताती है कि अगर कोई बच्चा किसी चीज को ठान ले तो वह अपने साहस, लगन और कड़े परिश्रम से मुश्किल से मुश्किल चुनौती को पार कर सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »