20 Apr 2024, 17:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

देखें वीडियो, जब फोटोग्राफर्स ने दीपिका को प्रियंका कह कर बुलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2017 5:18PM | Updated Date: Mar 7 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनो ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खास जगह बना चुकी हैं। खासकर प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से लेकर सभी कई इंटरनेशन फंक्शन के रेड कार्पेट पर चल चुकी हैं और साथ हर बड़े शो में नजर आ चुकी हैं।
 
लेकिन अभी भी विदेशी मीडिया को दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को लेकर कन्फ्युजन बरकरार है। जी हां एक बार फिर दीपिका पादुकोण को लॉस एंजेल्स एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बोला गया।  हम एक पल के लिए मान भी लें कि दीपिका पादुकोण को पहचानने में गलती हो गई लेकिन दीपिका को प्रियंका बोलने का मतलब है कि वो ठीक से प्रियंका को भी नहीं पहचान पाए।
 
हुआ कुछ यूं कि दीपिका अपनी फिल्म ट्रिपल एक्स  रिटर्स ऑफ द जेंडर केज की सफलता पर आयोजित की गई पार्टी के लिए लॉस एंजेलिस पहुंची थीं। दीपिका जब एलएएक्स एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं तो फोटोग्राफर्स ने दीपिका को प्रियंका कहकर पुकारा।
 
इस पर दीपिका ने फोटोग्राफर्स को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दिया और वह एक हल्की सी मुस्कुराहट के साथ अपनी कार की ओर बढ़ गईं। मालूम हो कि दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती में नजर आएंगी।
 
फिल्म शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण पर एक गाना शूट भी कर लिया है। फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »