24 Apr 2024, 19:20:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उनकी हर फिल्म हिट नहीं हो सकती है। कंगना रनौत के हाल के वर्षो में हर फिल्म सफल हुई है। कंगना की फिल्म रंगून बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गई है।
 
कंगना रनौत बिल्कुल बेबाक हैं।उन्हें किसी भी चीज से ज्यादा फर्क कभी नहीं पड़ता है। कम से कम फिल्म के हिट या फ्लॉप होने से। 
 
कंगना ने फिल्म की असफलता को स्वीकार करते हुए कहा कि ये तो होता ही रहता है। अब मैं हर फिल्म तो हिट नहीं दे सकती ना। जरूरी नहीं कि मैं जो कुछ भी करूं उसमें सफल हो जाऊं लेकिन असफलता को लेकर बैठा नहीं जाता, आगे बढ़ा जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »