20 Apr 2024, 02:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा, दबंग स्टार सलमान खान के अपोजिट बड़ी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं।  
 
बॉलीवुड निर्देशक रेमो डिसूज़ा, सलमान खान को लेकर एक डांस बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन उनकी मुश्किल अभिनेत्री को लेकर काफी समय से है जो अब तक खत्म नहीं हुई है। करीब एक साल पहले रेमो ने एक फिल्म निर्मित  करने का फैसला किया था जिसका नाम नवाबज़ादे है। 
 
इसका निर्देशन रेमो के एक सहायक को करना है।एक साल बीत जाने के बाद भी रेमो की ये फिल्म शुरू नहीं हो पा रही क्योंकि फिल्म को बनाने के लिए कोई बड़ा स्टूडियो या फाइनेंसर साथ नहीं आया है। 
 
बताया जाता है कि रेमो अब इस फिल्म में ए लिस्ट की एक एक्ट्रेस चाहते हैं ताकि उसके दम पर वो अपनी फिल्म को सिनेमाघर तक पहुंचा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »