29 Mar 2024, 14:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब 13 साल की उम्र में सोनम कपूर के साथ हुई थी ये गंदी हरकत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 12:38PM | Updated Date: Mar 6 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर ने वुमन मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो 13 साल की थीं जब वो मूवी देखने गई थीं तो अंधेरे में किसी अनजान शख्स ने उन्हें गलत तरीके से टच किया। इस वाकये के बाद वो काफी घबरा गई थीं।
 
अंधेरे के कारण वो उस शख्स को ठीक से देख भी नहीं पाईं। इसके बाद उन्होंने जब ये बात स्कूल में अपनी टीचर और काउंसलर्स को बताई तो उन्होंने भी इसे सीरियस नहीं लिया।
 
सोनम ने कहा मुझे याद है कि मैं एक टीचर और स्कूल काउंसलर के पास गई थी और उन्हें इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा महज टच करना या छूना छेड़छाड़ नहीं होता।
 
उन्हें शायद लगता था कि रेप करने को ही छेड़छाड़ कहा जाता है। हालांकि मैं अच्छी तरह जानती थी कि मेरे साथ क्या हुआ है। इसके बाद मैंने यह बात अपनी मॉम को भी बताई थी। 
 
सोनम ने कहा कि हमारे देश में ना तो सेक्स-एजुकेशन है, नां ही इसके लिए कोई सिस्टम है। जिस वजह से महिलाएं खुद को ही दोषी मानना शुरू कर देती हैं और डिप्रेशन में चली जाती हैं। लेकिन कोई आपको अगर गलत तरीके से देखता है, तो इस पर वो गलत है आप नहीं। आज के दौर में हमें सेल्फ प्रोटेक्शन की जरूरत है और यह आएगा अवेयरनेस से। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »