25 Apr 2024, 14:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ नहीं संजय दत्त के नाम का सिन्दूर लगाती हैं रेखा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 11:36AM | Updated Date: Mar 6 2017 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज भले ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन कंट्रोवर्सी उनका पीछा छोड़ती नहीं दिखती। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके मांग का सिंदूर हमेशा से रहस्यमय बना है। कभी उससे अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ा जाता है, तो कभी उनके पति मुकेश अग्रवाल का.. जिनकी मौत 1991 में हो गई थी।
 
दरअसल, रेखा की बॉयोग्राफी.. रेखा- दि अन्टोल्ड स्टोरी के एक चैप्टर में जिक्र है कि एक समय पर रेखा और संजय दत्त के बीच काफी गहरे संबंध थे। जब अमिताभ रेखा से दूर चले गए थे और उसके बाद विनोद मेहरा से भी उनकी शादी टूट गई, तो वे बेहद अकेली हो गई थीं। 
 
बुरे दौर से गुज़र रही रेखा उस समय संजय दत्त के साथ फिल्म ‘जमीन-आसमान’ की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान रेखा और संजू बाबा बेहद करीब आ गए और उन्हें एक-दुसरे से प्यार हो गया। यहाँ तक कि फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते संजय दत्त ने अपने से 5 साल बड़ी रेखा से शादी कर ली और दोनों कई दिनों तक घर से गायब रहे।
 
लेकिन जब इस बात का पता सुनिल दत्त को चला तो उन्होंने संजय दत्त को ढूंढा और उनकी शादी रिचा शर्मा से करवा दी। हालांकि रेखा ने कभी भी इन बातों पर सचाई की मुहर नहीं लगाईं है, लेकिन उनके नकारा भी नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »