19 Apr 2024, 11:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता सिल्वर स्क्रीन पर 14 साल की लड़की का किरदार निभाने जा रही है। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी वाली फिल्म जग्गा जासूस जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। अनुराग बसु की इस फिल्‍म में सयानी भी काम कर रही है जो अपने नए लुक से करने वाली है सभी को इम्प्रेस करने वाली है। 31 साल की सयानी रणबीर के साथ फिल्‍म जग्गा जासूस में 14 साल की लड़की का किरदार निभाने वाली है।

 

सयानी गुप्ता ने  जॉली एलएलबी 2 में 20 साल की प्रेगनेंट लड़की का किरदार निभाया था। जग्गा जासूस में सयानी महज 14 साल की लड़की का किरदार निभा रही है और अपने इस रोल के लिए ही उन्होंने अपने बाल भी शोर्ट करवा लिए थे। सयानी ने कहा कि जब आॅडिशन हो रहे थे उन्होंने तब ही बाल कटवा लिए थे जिससे अनुराग बसु बहुत चौंक गए थे क्यूंकि रोल मिलने के पहले ही उस किरदार का रूप लेना, यह हर कोई नहीं करता। यह फिल्म 07 अप्रैल को प्रदर्शित होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »