17 Apr 2024, 01:31:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता दर्शन कुमार फिल्म मिर्जा जूलियट में लीड रोल निभाने जा रहे हैं। दर्शन कुमार ने फिल्म मैरी कॉम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वह मैरी कॉम बनी प्रियंका के पति के रोल में थे। इसके बाद दर्शन, अनुष्का शर्मा की फिल्‍म एनएच 10 में बतौर विलेन दिखाई दिए। उमंग कुमार की सरबजीत में दर्शन ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। फिल्‍म में वो एक पाकिस्तानी वकील के किरदार में थे। दर्शन कुमार अब लीड रोल में नजर आएंगे।
 
दर्शन की इस फिल्‍म का टाइटल ख़ुद अजय देवगन ने सजेस्ट किया है। फिल्‍म का टाइटल है मिर्जा जूलियट। यह एक प्रेम कहानी है, जिसमें दर्शन का नाम मिर्जा है, जबकि उनकी जूलियट यानि जूली हैं पिया बाजपेयई। फिल्‍म को राजेश राम सिंह निर्देशित कर रहे हैं।
 
राजेश ने बताया- फिल्‍म का टाइटल अजय देवगन ने बताया था, यह बात सही है। मिर्जा जूलियट टाइटल एनआर पचीसिया के पास रजिस्टर्ड था। हमने उनसे ये लिया है। मिर्जा जूलियट उत्तर प्रदेश में बेस्ड रोमांटिक थ्रिलर है। इसकी शूटिंग मिर्जापुरा, बनारस और धर्मशाला में की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »