23 Apr 2024, 11:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों के पिता बने करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 10:33AM | Updated Date: Mar 5 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। इन जुड़वा बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। खबर के मुताबिक बच्चों का जन्म अंधेरी के मसरानी अस्पताल में हुआ। करण जौहर ने ट्वीट कर कर कहा- मैं अपने जीवन की दो नई खुशियां आपसे साझा करते हुए बेहद खुश हूं, ये हैं मेरे बच्चे मेरी जान, रूही और यश। मेडिकल साइंस की मदद से दुनिया में आए इन बच्चों का पिता बन मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। करण ने आगे लिखा- मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा। वो हमेशा में दुआओं में रहेंगी। 

मां का नाम नहीं किया गया जाहिर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चों का जन्म शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर किया गया है। बर्थ सर्टिफिकेट पर बच्चों के जन्म तारीख 7 फरवरी लिखी है। बर्थ रजिस्ट्रेशन में पिता के कॉलम में करण जौहर का नाम लिखा है लेकिन मां का नाम जाहिर नहीं किया गया है। 
 
शाहरुख के बेटे का जन्म भी इसी अस्पताल में
मसरानी अस्पताल वहीं अस्पताल है जहां बॉलीवुड के बादशाह और करण जौहर के खास दोस्त शाहरुख खान भी सरोगेसी के जरिए एक बार फिर से पिता बने थे, जहां उनके बेटे अबराम का भी जन्म हुआ था। 
 
इंडस्ट्री के दूसरे सिंगल डैड हैं करण
अभिनेता तुषार कपूर के बाद सिंगल फादर बनने वाले करण जौहर दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं। तुषार 2016 में सिंगल डैड बने थे। उन्हें सरोगेसी से बेटा हुआ। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है। 
 
ऑटोबयोग्रफी में बताई थी बच्चे की ख्वाहिश
हाल ही में आई करण जौहर की ऑटोबयोग्रफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’ के लॉन्च पर उन्होंने पिता बनने की इच्छा को जाहिर किया था। तब उन्होंने बच्चा अडॉप्ट करने या सरोगेसी से बच्चे पैदा करने की बात कही थी। अपनी ऑटोबयोग्रफी में उन्होंने लिखा था कि वह एक बच्चे को अपनाने या सरोगेसी के जरिए एक बच्चा चाहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »