25 Apr 2024, 16:04:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रजनीकांत की 20 साल पुरानी फिल्‍म 'बाशा' का डिजिटल वर्जन रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2017 11:32AM | Updated Date: Mar 3 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है। उनकी एक फिल्म तकरीबन 20 साल बाद आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म नाम 'बाशा' है जिसे फिर से डिजिटाइज़ करके रिलीज किया जा रहा है।
 
1996 में रिलीज हुई ये फिल्म उस वक्त ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नगमा, सत्यप्रिया और विजयकुमार जैसे स्टार थे।  इसी फिल्म ने रजनीकांत करियर को नए आयाम दिए और एक बार फिर से अपना स्टारडम स्थापित करने में मदद की। डायलॉग्स से लेकर एक्शन..इस फिल्म की हर चीज जबरदस्त हिट रही।
 
सुरेश कृष्णा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नगमा, रघुवरण, जनकरा, विजयकुमार, सथ्यप्रिया भी अहम रोल में थे। यह मुंबई के एक डॉन की कहानी थी। जिसका किरदार रजनीकांत ने निभाया था। अब 5.1 की सराउंड साउंड के साथ इस फिल्म का डिजिटल वर्जन थिएटर्स में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »