24 Apr 2024, 15:50:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

PIC: प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद इस एक्ट्रेस ने बिकिनी में शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 4:58PM | Updated Date: Mar 2 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • swerta_1488366266
  • sweta_1488366266
  • sweta-3_1488366267
  • sweta-5_1488366267
मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता साल्वे ने 6 महीने पहले बेटी आर्या को जन्म दिया। श्वेता ने डिलिवरी के 6 महीने बाद हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें श्वेता एकदम फिट नजर आ रही हैं। 
 
प्रेग्नेंसी के 6 महीने बाद ही श्वेता काफी फिट नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, "बम्पी के छह महीने बाद... मेरे ख्याल से बुरा नहीं है।" 
 
दरअसल श्वेता ने प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ा अपना वजन काफी कम कर लिया है। श्वेता ने साल 2012 में अभिनेता हरमीत सेठी से शादी की थी और पिछले साल 10 अगस्त को श्वेता ने बेटी अर्या को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म से पहले श्वेता की बेबी बम्प वाली फोटोज भी काफी चर्चित हुई थीं।
 
श्वेता इन दिनों पति हरमीत सेठी और बेटी आर्या के साथ गोवा में हैं। बेटी आर्या के जन्म के बाद दोनों ने गोवा में एक रेस्टोरेंट खोला है। जिसका नाम 'बर्गर फैक्ट्री' रखा है। श्वेता का ये रेस्टोरेंट  मोर्जिम बीच के पास है।
 
बता दें कि श्वेता ने टीवी के अलावा 'दिल तो बच्चा है जी' और कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। इतना ही नहीं उन्हें टीवी सीरियल 'प्यार में कभी कभी', 'ना घर के ना घाट के', 'कुरुक्षेत्र' और 'राम लीला' में एक्टिंग करते भी देखा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »