28 Mar 2024, 16:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 4:28PM | Updated Date: Mar 2 2017 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्ममेकर महेश भट्ट, उनकी पत्नी सोनी राजदान और उनकी बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। महेश भट्ट ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र और यूपी पुलिस को शुक्रिया अदा किया है।
 
खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने खुद को किसी गैंग का लीडर बताकर महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की मांग की थी। शुरुआत में महेश भट्ट ने इसे मजाक समझा, लेकिन फिर उस शख्स ने महेश को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में न लें।
 
उसने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह महेश की बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाएगा। आरोपी ने महेश को लखनऊ के बैंक के ब्रान्च में पैसे जमा करने को कहा था।
 
गौरतलब है कि 26 फरवरी को देर रात फिल्ममेकर महेश भट्ट को किसी अनजान शख्स का फोन आया, जो उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहा था। फिरौती की रकम न मिलने पर उसने महेश भट्ट के साथ-साथ उनकी बेटी आलिया भट्ट और पत्नी सोनी राजदान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »