28 Mar 2024, 18:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया पर नकारात्मक बात सुनने के लिए भी तैयार रहें: अमिताभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 3:46PM | Updated Date: Mar 2 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि लोगों को सोशल मीडिया पर नकारात्मक बातें सुनने के लिये भी तैयार रहना चाहिए।
 
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया फेसबुक ,ट्विटर और ब्लॉग पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह भी आए दिन सोशल मीडिया पर निशाना बनते हैं और उन्हें इन सब की आदत सी हो गई है।
 
अमिताभ ने कहा, यदि आप सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं तो फिर आपको नकारात्मक बातें सुनने और निशाना बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं इसका आनंद लेता हूं।       
 
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म सरकार-3 सात अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में अमिताभ के अलावा मनोज बाजपेयी, यामी गौतम, जैकी श्रॉफ और अमित साध की भी अहम भूमिका है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »