25 Apr 2024, 21:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महेश भट्ट को फोन पर धमकी, 50 लाख दो वर्ना आलिया को गोलियों से भून दूंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2017 12:26PM | Updated Date: Mar 2 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि फिरौती की मांग को लेकर ये धमकी मिली है।
 
खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने खुद को किसी गैंग का लीडर बताकर महेश भट्ट से 50 लाख रुपए की मांग की थी। शुरुआत में महेश भट्ट ने इसे मजाक समझा, लेकिन फिर उस शख्स ने महेश को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में न लें। 
 
उसने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह महेश की बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाएगा। आरोपी ने महेश को लखनऊ के बैंक के ब्रान्च में पैसे जमा करने को कहा था।
 
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया है कि जुहू के पुलिस स्टेशन में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन मामले की तफ्तीश जारी है। धमकी भरे कॉल और पुलिस के सहयोग की जानकारी महेश भट्ट ने ट्विटर पर भी दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »