19 Apr 2024, 23:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पिछले साल रिलीज हुई ‘एयरलिफ्ट’ और ‘रुस्तम’ के हिट होते ही अक्षय कुमार ने यह ऐलान किया था कि वह बहुत ही जल्द ‘गोल्ड’ नाम की फिल्म करने वाले हैं जो कि भारत के आजाद होने के बाद जीते गए पहले ओलिंपिक गोल्ड मेडल की कहानी होगी।
 
हालांकि बाद में आई रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार इस फिल्म में भारतीय हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह का किरदार निभाएंगे, जो कि 1948 की भारतीय हॉकी टीम का एक अहम हिस्सा थे।
 
जिसने भारत के लिए हॉकी में ओलिंपिक  मेडल जीता था लेकिन लगता है कि अक्की की यह फिल्म शुरू होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। असल में बलबीर सिंह की बेटी सुशबीर सिंह ने फिल्म के मेकर्स पर यह आरोप लगाया है कि उनको मेकर्स की तरफ से उनके पिता की कहानी के बारे में पूछा ही नहीं गया है।
 
सुशबीर ने बताया है कि, ‘‘मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि रीमा कागती की ‘गोल्ड’ मेरे पिता की जिंदगी पर आधारित होगी। जिन्होंने 1948 के ओलिंपिक में बहुत बड़ा योगदान दिया था, लेकिन हमें इसके विषय के बारे में नहीं पता है कि फिल्म में मेरे पिता की कितनी कहानी दिखाई जाएगी क्योंकि 1948 का ओलिंपिक कई खिलाड़ियों के योगदान की कहानी है।’’
 
सुशबीर के अनुसार, ‘‘मेरे पिता ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर उनके ऊपर कोई फिल्म बन रही है तो नैतिकता के आधार पर हमसे बात की जानी चाहिए।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »