19 Apr 2024, 21:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने बेटे को तैमूर नहीं बल्कि इस नाम से पुकारती हैं करीना कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 1:13PM | Updated Date: Feb 28 2017 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीना कपूर जब से मां बनी हैं वो अपने बेटे तैमूर की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर ने हाल में कहा कि वो अपने बेटे को प्यार से तैमूर नहीं बुलातीं।
 
दरअसल करीना कपूर तैमूर  को प्यार से लिटिल जॉन को बुलाती हैं। कपूर परिवार के करीबी सदस्य बताते हैं कि करीना अपने बेटे को अब लिटिल जॉन ही बुलाती है।  
 
अब करीना को ये नाम क्यों अच्छा लगा वो तो वही जानें लेकिन हम इतना बोल सकते हैं कि करीना कपूर ने अपने बेटे का जो नाम रखा है वो काफी क्यूट है। करीना कपूर के बेटे तैमूर पहले भी अपने नाम की वजह से काफी सुर्खियो में रह चुके हैं लेकिन इस बार वो अच्छी वजह से सुर्खियों में हैं।  
 
हाल में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक ऐसा भी समय आया था जब उन्होने सोचा था कि वो अपने बेटे का नाम तैमूर से बदलकर कुछ और रख देंगे लेकिन करीना कपूर ने उन्हें मना कर दिया।
 
सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों को ही ये नाम काफी पसंद आया था। आपको बता दें कि तैमूर फिलहाल 2 महीने के हैं और जब उनका नाम मीडिया में आया था तभी सैफ-करीना की काफी आलोचना की गई थी। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »