29 Mar 2024, 15:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहूंगी : श्रुति हासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 10:39AM | Updated Date: Feb 28 2017 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन अपने लंदन बेस्ड बॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। सूत्रों की मानें तो वह पिछले कुछ महीनों से माइकल को डेट कर रही हैं।
 
पहले श्रुति अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहने से बच रही थीं। वहीं जब मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो श्रुति ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। श्रुति ने इस रिश्ते के बारें में पूरी तरह ना भी नहीं किया और न ही पूरी तरह से हां कहा।
 
श्रुति ने कहा कि वह इस बारें में कोई कमेंट नहीं करना चाहती हैं। श्रुति ने कहा कि यह सारी बातों से वह बिल्कुल इरिटेट नहीं होती हैं, वह ऐसी बातों को पूरी तरह इग्नोर करती हैं।
 
श्रुति का कहना है कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है। श्रुति एक बार चर्चा में तब आई जब उन्हें माइकल के साथ मुंबई में हाथ में हाथ डालकर घुमते देखा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »