26 Apr 2024, 01:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए इन्होने छोड़ दी ‘मुन्नाभाई 3’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 1:44PM | Updated Date: Feb 27 2017 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुभाष कपूर जॉली एलएलबी -2 की सफलता के बाद अब जॉली एलएलबी 3 की तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के तीसरे भाग को लेकर पिछले साल से लगातार चर्चाएं थी, लेकिन यह तय नहीं था कि फिल्म बनेगी या नहीं। 
 
कुछ सप्ताह पूर्व राजकुमार हिरानी ने बयान दिया कि मुन्नाभाई-3 जरूर बनेगी। इस फिल्म की शूटिंग संजय दत्त की बायोपिक पूरी होने के बाद शुरू होगी।
 
वर्ष 2006 में आए इस फिल्म के सीक्वल 'लगे रहो मुन्नाभाई' के बाद से ही इसकी तीसरी कड़ी की बातें होती रही हैं लेकिन यह सिर्फ अफवाह बनकर रह गई। इसके तीसरे भाग 'मुन्नाभाई चले अमेरिका' का भव्य मुर्हूत किया गया था।
 
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुभाष कपूर को वर्ष 2013 में सौंपी गई थी, जब उनकी फिल्म 'जॉली एलएलबी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।
 
सुभाष कपूर की इस फिल्म के सीक्वल जॉली एलएलबी-2 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय कर चुकी है और अभी भी कमाई कर रही है। 
 
अपनी इस फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्देशक सुभाष कपूर ने विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई चले अमेरिका के निर्देशन से हाथ खींच लिया है। अब वे जॉली एलएलबी के तीसरे भाग की तैयारी करने जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »