28 Mar 2024, 17:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय सिल्वर स्क्रीन पर कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाना चाहते हैं। विवेक ने हाल ही में केंद्रीय उत्पाद शुल्क समारोह 2017 में कहा, ‘मेरा मानना है, उनकी पोशाक बेहद आकर्षक होती है। उनके पास मजेदार कहानियां होती हैं, जैसे वह कैसे आरोपियों या तस्करों को पकड़ते हैं।’
 
विवेक ने कहा कि सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी की भूमिका निभाना चाहते हैं। उनका मानना है, उनके पास लोगों को बताने के लिए मजेदार कहानियां होती हैं। मेरी जब भी कस्टम अधिकारियों से बातचीत हुई है, वह हमेशा आकर्षक पोशाक में ही रहते हैं। मैं अपनी किसी फिल्म में कस्टम अधिकारी की भूमिका निभाना चाहता हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »