29 Mar 2024, 13:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक विज्ञापन शूट किया है। इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। सिद्धार्थ ने बताया कि पहली बार प्रियंका के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा।
 
उन्होंने कहा, "प्रियंका काम करने के लिए एक मजेदार एक्टर हैं। पहले ही घंटे में ये शूट हिट रहा। प्रियंका का बिना रुकावट के सभी काम मैनेज करना सराहनीय है। वे मल्टीकांिस्टग अभिनेत्री हैं। हम हर विषय पर बात करते थे। प्रियंका ने मुझे बरेली में हुई अपनी परवरिश से लेकर पंजाबी कल्चर तक के बारे में बताया। उन्होंने अमेरिका के अपने अनुभवों पर भी बात की। हमारे एड का सफल होना हमें खुशी दे रहा है।"
        
प्रियंका के साथ फिल्म में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में सिद्धार्थ ने कहा ,"मुझे लगता है कि निर्देशक इस बारे में विचार कर रहे होंगे। जल्द हम दोनों कुछ अच्छा करेंगे। हमारे जैसे फ्रेश जोड़े को बड़े परदे पर देखना दिलचस्प होगा।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »