18 Apr 2024, 21:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत में मुश्किल से अच्छी फिल्मों को सराहना मिलती है : तनिष्ठा चटर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 12:18PM | Updated Date: Feb 24 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म ‘रफ बुक’, ‘एंग्री इंडियन गॉडेसेस’ और ‘पार्च्ड’ में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी का कहना है कि अधिकांश भारतीय फिल्मों में बढ़िया कहानियों के बजाए ग्लैमर और मशहूर कलाकारों का प्रभाव व स्टारडम नजर आता है।
 
हालांकि, उनका मानना है कि अब यह परिदृश्य बदलता हुआ नजर आ रहा है। गार्थ डेविस निर्देशित तनिष्ठा की हालिया फिल्म ‘लॉयन’ छह श्रेणियों में ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित हुई है।
 
अभिनेत्री कहती हैं कि भारतीय लड़के पर आधारित यह फिल्म अपनी कहानी की वजह से दुनिया भर में सराही गई है। लेकिन, उनका कहना है कि दर्शकों की सराहना भी समान महत्व रखती है।
 
तनिष्ठा ने, ‘‘इससे पहले भी मैंने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में काम किया है। मेरी फिल्मों में से एक फिल्म ‘ब्रिक लेन’ को विदेशों में बहुत सराहना मिली। यहां तक मैं बाफ्टा पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुई। लेकिन, भारत में ऐसी फिल्मों को ज्यादा सराहना नहीं मिलती क्योंकि हम मुश्किल से ही अच्छे सिनेमा का जश्न मनाते हैं।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »