20 Apr 2024, 20:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार राव की थ्रिलर फिल्म 'ट्रैप्ड' का ट्रेलर हुआ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 10:16AM | Updated Date: Feb 24 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने संजिदा अभिनय के लिए मशहूर राजकुमार राव की फिल्म ‘ट्रैप्ड’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 17 मार्च 2017 को रिलीज होगी।
 
राजकुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। ‘ट्रैप्ड’ एक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें फिल्म के लीड हीरो राजकुमार राव मुंबई के एक बहुमंजिला इमारत में अपने ही फ्लैट में बुरी तरह फंस जाते हैं। उस घर से निकलने का और कोई रास्ता नहीं होता।
 
विक्रमादित्य ने इससे पहले रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ का निर्देशन किया था। वे अनुराग कश्यप के लिए चर्चित फिल्म ‘उड़ान’ भी बना चुके हैं। इस फिल्म को कमाल की समीक्षाएं हासिल हुई थीं। ‘ट्रैप्ड’ विक्रमादित्य की पहली थ्रिलर है।
 
यह 17 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए राजकुमार ने खूब मेहनत की है। वे अपने कैरेक्टर को समझने के लिए हफ्तों तक भूखे रहे थे। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और एक गाजर खाकर दिन गुजारा करते थे। कभी-कभी वह खुद को एक कप ब्लैक कॉफी पर पूरे दिन भूखे रहा करते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »