29 Mar 2024, 02:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू 'जुड़वा 2' की शूटिंग के पहले दबंग स्टार सलमान खान से मिलना चाहती है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म जुड़वा का सीक्वल बना रहे हैं। जुड़वा में सलमान खान ,करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। 
 
'जुड़वा 2' में वरूण धवन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरूण के अपोजिट तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस का चयन किया गया है। सलमान खान फिल्म में कैमियो करेंगे। तापसी की एक ख्वाहिश है। शूटिंग शुरू होने से पहले वो एक बार सलमान खान से मिलना चाहती हैं।
 
तापसी ने बताया कि वो बहुत बड़ी फिल्मी कीड़ा नहीं है तब भी उन्हें जुड़वा अच्छी तरह से याद है। और अब वो फिल्म के सीक्वल में काम करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि फिल्म में उनके और सलमान के सीन होंगे इस पर डाउट है। फिल्म में तापसी पन्नू रंभा का किरदार निभाती नजर आएंगी वहीं जैकलीन फर्नांडीज करिश्मा कपूर का।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »