28 Mar 2024, 18:59:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबर्इ। अगर आप करिश्मा कपूर के बिग फैन हैं तो ये खुशखबरी आपके लिए ही है। इस साल करिश्मा कपूर दोबारा शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
 
जी हां, आंकलन तो यही बता रहा हैं कि करिश्मा कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं  आप सोच रहे होंगे कि, ये खबर हमें कहां से पता चली, दरअसल अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पापा रणधीर कपूर के जन्मदिन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड बिजनसमैन संदीप तोषनीवाल को उनसे मिलवाया। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों कपल एक हो सकते हैं।
 
दोनों को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। खबरों की मानें तो किसी को कानों कान खबर न हो इसके लिए संदीप अकेले ही कार से करिश्मा के घर पहुंचे, लेकिन बाद में पार्टी में दोनों साथ ही रहे।
 
करिश्मा का संदीप को अपने पापा से मिलवाना, वो भी खास उस समय जब फॅमिली के बाकी के सारे सदस्य भी मौके पर मौजूद हों, यही साबित करता है कि, करिश्मा फिर एक बार दुल्हन के लिवास में देखी जा सकती हैं। हालांकि करिश्मा या उनके परिवार के किसी भी सदस्‍य द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »